मौसम जानकारी : बिपरजॉय के असर से हरियाणा हुआ प्रभावित मानसून इस तारीख तक पहुंचने की संभावना

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में बिपरजॉय के असर से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक सा लगा हुआ है। बता दें की इस के कारण हरयाणा सूबे में मानसून की बारिश को लेकर इंतजार और काफी बढ़ सा गया है और मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि जून के आखिर में मानसून हरियाणा में कदम…

by

बिपरजॉय के असर से हरियाणा में प्रभावित हुआ मानसून, अब इस तारीख तक पहुंचने की संभावना

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में बिपरजॉय के असर से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक सा लगा हुआ है। बता दें की इस के कारण हरयाणा सूबे में मानसून की बारिश को लेकर इंतजार और काफी बढ़ सा गया है और मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि जून के आखिर में मानसून हरियाणा में कदम रख देगा। और ये भी कहा की पहले 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना थी लेकिन अब यह बढ़ चढ़ कर 30 जून तक हो गई है।

बिपरजॉय के असर से हरियाणा में प्रभावित हुआ मानसून, अब इस तारीख तक पहुंचने की संभावना

बिपरजॉय के असर से हरियाणा में प्रभावित हुआ मानसून, अब इस तारीख तक पहुंचने की संभावना

अब अधिकतम तापमान में गिरावट होगी दर्ज

चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों हरियाणा में मौसम लोगो को अच्छी राहत प्रदान करेगा और साथ ही बताया की 25 जून तक बादल भी छाए हुये रहेंगे और हल्की बूंदा बांदी यानि बारिश भी होगी।

हवाओं के साथ बारिश होने से दिन के तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहने की संभावना भी जताई है। रात के न्यूनतम तापमान में भी आने वाले दिनों में गिरावट होगी।

आज हरियाणा से विदा हो चुका है बिपरजॉय

अनुमानित दो दिनों तक सक्रिय रहने के बाद तूफान बिपरजॉय हरियाणा से विदाई ले गया है। इसके चलते आधे हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश मिली ।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो औसतन 2.1 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। कई स्थानों पर 60 km/ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली। सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र में 19.6 mm दर्ज की गई है।

धान की रोपाई पर भी असर पड़ेगा (मौसम)

हरियाणा में सामान्य से बारिश कम होने का सबसे ज्यादा असर 15 जून से शुरू हो चुकी धान की रोपाई पर पड़ रहा है। राज्य में इस बार 12 से 15 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है। बारिश कम होने के कारण तय लक्ष्य में कमी आएगी या देरी होगी। हालांकि अच्छी बात यह है कि जून में कम होने वाली बारिश की भरपाई आने वाले महीनों में हो जाएगी।