क्या है एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस? विधायक गोपाल कांडा पर संगीन आरोप आइए जानते है gitika sharma case जो अभी हाल फिलहाल में हम सब को News में वाइरल होते दिखा रहा है, देखिये वैसे तो ये गीतिका शर्मा केस 2012 का है और अभी अभी हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा की रिहाई हुई है तो सब कोई देख रहा है की आखिर है क्या ये गीतिका केस तो आइए जानते है इस केस का सारा मामला क्या है क्या नहीं।
दरअसल ये घटना घटना 5 अगस्त 2012 की है, जब दिल्ली के अशोक विहार में 23 साल की एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा अपने कमरे में मृत पाई गई और उसने अपने सुसाइड नोट में हरियाणा की कांग्रेस सरकार में पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल गोयल कांडा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
गीतिका सुसाइड केस में कब क्या हुआ? Gitika Sharma Case
- 5 अगस्त 2012
गीतिका का शव उनके घर पर लटका मिला, घर से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया. इसमें गोपाल कांडा को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था - 7 अगस्त 2012
पुलिस ने गोपाल कांडा को पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन कांडा ‘आरोपों से इनकार किया। - 8 अगस्त 2012
MDLR मैनेजर अरुणा चड्डा को गिरफ्तार किया गया। गोपाल कांडा को फरार घोषित कर दिया गया। - 8 अगस्त 2012
गोपाल कांडा ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी। - 9 अगस्त 2012
पुलिस ने गोपाल कांडा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया। उनके घर पर रेड की। - 17 अगस्त 2012
हाईकोर्ट ने गोपाल कांडा की जमानत याचिका खारिज कर दी। - 18 अगस्त 2012
गोपाल कांडा ने अशोक विहार पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया।
gitika sharma, gopal kanda, gitika sharma gopal kanda,
इस मामले में गीतिका ने एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया था। कांडा एक प्रभावशाली राजनेता और व्यवसायी थे, जो भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कद्दावर मंत्री थे। आरोपों के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
11 साल बाद आया फैसला; हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने 18 महीने की जेल काटी
देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में से एक गीतिका शर्मा केस में अदालत का फैसला आ चुका है। इस केस में हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा मुख्य आरोपी हैं। गोपाल कांडा को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। कांडा के साथ उनकी MDLR कंपनी की मैनेजर अरूणा चड्ढा को भी इस केस में बरी कर दिया गया है।
इस फैसले पर उनका राजनीतिक भविष्य टिका हुआ था। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता तो उनका विधायक पद जा सकता था।
गीतिका शर्मा कौन है?

गीतिका शर्मा गोपाल कांडा की एयरलाइन्स कंपनी में काम करने वाली 23 साल की एयरहोस्टेस थी, गीतिका की तरक्की इतनी तेजी से हुई कि 3 साल में वह ट्रेनी से गोपाल कांडा की कंपनी में डायरेक्टर बन गई।
गोपाल कांडा कौन है?
गोपाल गोयल कांडा हरियाणा के कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक है जो की गीतिका शर्मा सुसाइड केस मामले में अभी अभी रियाई पाये है।