IPL 2022, DC vs MI, Highlights: अक्षर पटेल ने पलटा मैच, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

MI और DC की प्लेइंग इलेवन टीमें: दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शॉर्दुल यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद,कमलेश नागरकोटी।  मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, टिमाल मिल्स, बासिल थंपी,…

by

MI और DC की प्लेइंग इलेवन टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शॉर्दुल यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद,कमलेश नागरकोटी। 

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, टिमाल मिल्स, बासिल थंपी, एम अश्विन, जसप्रीत बुमराह। 

IPL 2022 DC vs MI Match LIVE: IPL के 15th सीजन के 2nd मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अक्षर पटेल और ललित यादव ने मैच का पासा पलट दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 81 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए थे। इस तरह दिल्ली के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य था, जिसे दिल्ली ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अक्षर पटेल 17 गेंदों में 38 और ललित यादव 38 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

Sun, 27 Mar 2022 01:20 PM

DC vs MI Match LIVE:  दिल्ली और मुंबई की टक्कर होती है कड़ी 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच मुंबई इंडियंस जीतने में सफल हुई है, जबकि 14 मैच दिल्ली की टीम ने अपने नाम किए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2021 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को दो बार हराया था, जबकि 2022 में मुंबई ने दिल्ली को 4 बार हराया था।

Sun, 27 Mar 2022 01:36 PM

DC Vs MI IPL 2022 Match 2 LIVE: दिल्ली दिखेगी कमजोर

दिल्ली कैपिटल्स के पास इस समय कई ओवरशीज प्लेयर नहीं हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली को जीत दर्ज करना कठिन होगा। दिल्ली की टीम से अभी डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी जुड़े नहीं हैं। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव के खेलने पर संशय है।

Sun, 27 Mar 2022 02:48 PM

IPL 2022 MI Vs DC

आईपीएल 2022 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली और मुंबई अब से कुछ ही देर में भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीम के बीच थोड़ी देर में टॉस होने वाला है।  

Sun, 27 Mar 2022 03:03 PM

IPL 2022 DC vs MI

आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे मुकाबले में शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

Sun, 27 Mar 2022 03:04 PM

DC vs MI IPL 2022 LIVE

दिल्ली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। पंत ने टॉस जीत कर कहा है कि सबसे पहले हम टॉस जीतना चाहते थे। यह एक ताज़ा पिच है और उम्मीद है कि शुरुआत में गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी। वहीं रोहित ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। मुंबई में खेलना हमारे लिए काफ़ी अच्छा है। 

Sun, 27 Mar 2022 03:05 PM

MI Vs DC

मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड, तिमाल मिल्स, रायली मेरेडिथ, तिलक वर्मा और एक अन्य खिलाड़ी को डेब्यू कैप दिया है। वहीं, दिल्ली ने भी पांच खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपा है। 

Sun, 27 Mar 2022 03:32 PM

Delhi Capitals vs Mumbai Indians

टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बैटिंग के लिए क्रीज पर उतर चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। शार्दुल ठाकुर के हाथ में गेंद है। 

Sun, 27 Mar 2022 03:35 PM

MI vs DC 2022

शार्दुल के पहले ही ओवर में रोहित ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है।  

Sun, 27 Mar 2022 03:41 PM

IPL 2022 MI Vs DC

खलील अहमद ने दूसरे ओवर की शुरुआत की है और उन्होंने अपने इस ओवर में केवल छह रन खर्च किए। दो ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 03:45 PM

DC Vs MI IPL 2022 Match 2 LIVE: मुंबई की अच्छी शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत हासिल की। पहले तीन ओवर में मुंबई ने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने छक्का जड़ा।

Sun, 27 Mar 2022 03:55 PM

IPL 2022 Match 2 LIVE: मुंबई की दमदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ दमदार शुरुआत हासिल की। रोहित शर्मा और ईशान किशन दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बना रहे हैं। दोनों ने पहले 5 ओवर में 48 रन जोड़ लिए हैं। रोहित 25 और ईशान 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

Sun, 27 Mar 2022 04:00 PM

IPL 2022 LIVE: पावरप्ले में मुंबई का हमला

IPL 2022 LIVE: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में पूरी तरह से मुंबई इंडियंस का दबदबा देखने को मिला। रोहित और ईशान ने 6 ओवर में 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज अभी भी नाबाद हैं।

Sun, 27 Mar 2022 04:11 PM

DC vs MI match: स्पिनरों ने लगाई लगाम

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के रनों पर लगाम लगाई है। पिछले दो ओवर में सिर्फ 12 रन बने हैं।

Sun, 27 Mar 2022 04:14 PM

IPL 2022 Match live: मुंबई को पहला झटका

मुंबई इंडियंस को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। कप्तान रोहित शर्मा 41 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर रोवमैन पावेल के हाथों कैच आउट हो गए।

Sun, 27 Mar 2022 04:21 PM

Delhi vs Mumbai Match LIVE: मुंबई की आधी पारी समाप्त

मुंबई इंडियंस की आधी पारी समाप्त हो गई है। एक विकेट के नुकसान पर मुंबई ने 10 ओवर में 79 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और अनमोलप्रीत क्रीज पर हैं।

Sun, 27 Mar 2022 04:24 PM

मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका अनमोलप्रीत सिंह के रूप में लगा जो कुलदीप यादव की गेंद पर 8 रन बनाकर ललित यादव के हाथों कैच आउट हो गए।

Sun, 27 Mar 2022 04:34 PM

IPL 2022: मुंबई के 100 रन पूरे

मुंबई इंडियंस ने 13वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया। टीम ने दो विकेट खो दिए हैं। तिलक वर्मा और ईशान किशन जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 104/2 है।

Sun, 27 Mar 2022 04:42 PM

IPL 2022 DC vs MI LIVE: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया, जो 22 रन बनाकर चलते बने। अब क्रीज पर ईशान किशन का साथ देने के लिए किरोन पोलार्ड आए हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 04:49 PM

DC vs MI Match: मुंबई को चौथा झटक

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चौथा विकेट किरोन पोलार्ड के रूप में गंवाया। पोलार्ड 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने टिम साइफर्ट के हाथों कैच आउट कराया। 

Sun, 27 Mar 2022 04:56 PM

Delhi vs Mumbai Match LIVE: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने महज 34 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े। मुंबई इंडियंस का स्कोर 137 रन है और 17 ओवर का खेल हो चुका है। अब देखना ये है कि आखिरी की 18 गेंदों पर मुंबई कितने रन जोड़ती है।

Sun, 27 Mar 2022 05:08 PM

DC vs MI IPL Match LIVE: मुंबई का स्कोर 150 के पार

आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम डेविड को खलील अहमद ने चलता किया। डेविड 12 रन बनाकर मनदीप के हाथों कैच आउट हुए।

Sun, 27 Mar 2022 05:16 PM

IPL 2022: मुंबई ने बनाए 177 रन

मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन आखिरी गेंद तक नाबाद रहे। उन्होंने 48 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। इसी के दम पर मुंबई ने 177 रन बनाए। दिल्ली के सामने पहला मुकाबला जीतने के लिए 178 रनों की दरकार है।

Sun, 27 Mar 2022 05:36 PM

Delhi vs Mumbai Match: DC की बैटिंग शुरू

178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहले ओवर में पृथ्वी शॉ और टिम साइफर्ट ने 12 रन बनाए। 

Sun, 27 Mar 2022 05:45 PM

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली की दमदार शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत हासिल की है। टीम ने पहले 3 ओवर में बिना विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट दमदार लय में नजर आ रहे हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 05:49 PM

DC vs MI IPL Match LIVE: दिल्ली का पहला विकेट गिरा।

दिल्ली की टीम ने 3 ओवर में टीम ने 30 रन बना लिए थे, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने चौथे ओवर में स्पिनर मुरुगन अश्विन को लगा दिया था और उन्होंने खतरनाक दिख रहे टिम साइफर्ट को चलता किया।

Sun, 27 Mar 2022 05:51 PM

IPL 2022 LIVE: दिल्ली को दूसरा झटका लगा

दिल्ली को दूसरा झटका भी मुरुगन अश्विन ने दिया, जिन्होंने मंदीप सिंह को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

Sun, 27 Mar 2022 05:58 PM

DC vs MI: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका कप्तान रिषभ पंत के रूप में लगा जो ताइमल मिल्स की गेंद पर एक रन बनाकर टिम डेविड के हाथों कैच आउट हो गए।

Sun, 27 Mar 2022 06:09 PM

IPL match LIVE: शॉ ने की दिल्ली को संभालने की कोशिश

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ ने ललित यादव के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की है। पृथ्वी शॉ अब तक 17 गेंदों में 30 रन बना चुके हैं।

Sun, 27 Mar 2022 06:19 PM

IPL DC vs MI Match LIVE: दिल्ली को बढ़ानी होगी रन गति

3 विकेट गिरने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की रन गति पर भी लगाम सी लग गई है। पृथ्वी शॉ के साथ ललित यादव क्रीज पर हैं, लेकिन 178 रनों के जवाब में दिल्ली ने 9 ओवर में 70 रन बना लिए हैं।

Sun, 27 Mar 2022 06:25 PM

IPL match 2 live: शॉ और पॉवेल हुए आउट

पृथ्वी शॉ के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा। शॉ 24 गेंदों में 38 रन बनाकर बासिल थंपी की गेंद पर ईशान किशन के हाथों कैच आउट हुए। यहां से दिल्ली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी ओवर में बासिल थंपी ने रोवमैन पॉवेल को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

Sun, 27 Mar 2022 06:37 PM

DC vs MI IPL 2022

दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर के बाद 5 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। टीम को अभी मैच जीतने के लिए 48 गेंदों पर 84 रन बनाने हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 06:47 PM

IPL 2022 LIVE: दिल्ली को छठा झटका

दिल्ली कैपिटल्स के 6 विकेट गिर चुके हैं। शार्दुल ठाकुर को बासिल थंपी ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। ठाकुर 11 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। 

Sun, 27 Mar 2022 06:55 PM

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली ने बनाए 122 रन

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के आखिरी पांच ओवर का खेल बाकी है। 30 गेंदों में टीम को जीत के लिए 56 रनों की जरूरत है, लेकिन टीम के पास सिर्फ 4 विकेट हैं।

Sun, 27 Mar 2022 07:09 PM

DC vs MI: दिल्ली ने की वापसी

दिल्ली कैपिटल्स की वापसी ललित यादव और अक्षर पटेल ने कराई। दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के तेज गेंदबाजों पर प्रहार किया। दिल्ली ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 28 रन बनाने हैं।

Sun, 27 Mar 2022 07:15 PM

IPL 2022: एक ही ओवर में पलटा मैच

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने 18वें ओवर में 24 रन खर्च किए और मैच हाथ से निकाल दिया। अब दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों में महज 4 रन चाहिए। 

Sun, 27 Mar 2022 07:22 PM

IPL 2022 DC vs MI: दिल्ली की हैट्रिक

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरे मैच में हराया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2021 के दोनों लीग मैचों में दिल्ली की टीम ने मात दी थी। एक बार फिर से दिल्ली ने मुंबई को हराकर हैट्रिक पूरी की है।