IPL 2022, PBKS VS RCB, Highlights: 206 रनों के टारगेट को किया चेज, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता मैच

RCB vs PBKS – पंजाब किंग्स और रॉयल चैलजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स …

IPL 2022, PBKS VS RCB, Highlights: 206 रनों के टारगेट को किया चेज, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता मैच

RCB vs PBKS – पंजाब किंग्स और रॉयल चैलजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डुप्लेसि (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, संदीप शर्मा, राहुल चाहर

IPL 2022 में पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए जीत से आगाज किया है. रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में सीजन के तीसरे मैच में पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया. बैंगलोर की ओर से मिले 206 रनों के बड़े लक्ष्य को पंजाब ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी लाइन-अप के दम पर 19 ओवर में ही हासिल कर लिया. पंजाब के लिए शिखर धवन और भानुका राजपाक्षा ने तेजी से रन बटोरे और फिर अंत में ओडीन स्मिथ ने सिर्फ 8 गेंदों में 25 रन उड़ाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया. बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, लेकिन सबसे महंगे भी साबित हुए और 4 ओवरों में 59 रन खर्च कर डाले.

Sun, 27 Mar 2022 05:24 PM

Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore

विराट पंजाब के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही आईपीएल में अपनी 200 पारी पूरी कर लेंगे। कोहली ने आईपीएल में अब तक 199 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 37.39 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें स्ट्राइक रेट 129.94 की रही है। विराट आईपीएल में 207 मुकाबले खेल चुके हैं और वह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में एमएस धोनी (221), रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक (213) से ही पीछे हैं।

Sun, 27 Mar 2022 05:53 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score

फाफ डुप्लेसि के नेतृत्व वाली रॉयल चैलजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल के 15वें सीजन के अपने पहले मैच के लिए डीवाई पाटिल खेल अकादमी के लिए रवाना हो चुकी है। फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर करते हुए पुष्टि की है।

Sun, 27 Mar 2022 06:40 PM

PBKS Vs RCB – कुछ देर में होगा टॉस

रॉयल चैलजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 15 के तीसरे मुकाबले के लिए टॉस निर्धारित 7 बजे होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 07:08 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। 

Sun, 27 Mar 2022 07:30 PM

Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore

रॉयल चैलजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज कप्तान फाफ डुप्लेसि और युवा बल्लेबाज अनुज रावत क्रीज पर आ चुके हैं। रावत अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 07:35 PM

PBKS Vs RCB – पहले ओवर में सिर्फ एक रन

पंजाब किंग्स के गेंदबाज संदीप शर्मा ने पहले ओवर में कप्तान फाफ को रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया। शुरुआती चार गेंद में वह रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। इस ओवर में सिर्फ एक रन बना।

Sun, 27 Mar 2022 07:41 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी

पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बैंगलोर के कप्तान फाफ को काफी परेशान किया है। विकेट के दोनों तरफ स्विंग करा करके अर्शदीप ने फाफ को चौंका दिया है। 

Sun, 27 Mar 2022 07:46 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score अनुज रावत ने छक्के से खाता खोला

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने संदीप शर्मा के ओवर में छक्का लगाकर अपना खाता खोला है। फाफ 13 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे ओवर में 11 रन बने। 

Sun, 27 Mar 2022 07:52 PM

Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore शाहरुख खान ने छोड़ा कैच

पारी के चौथे ओवर में पंजाब किंग्स के फील्डर शाहरुख खान ने रॉयल के कप्तान फाफ डुप्लेसि का कैच छोड़ दिया है। यह कैच टीम पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि आईपीएल में फाफ का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। 

Sun, 27 Mar 2022 08:01 PM

PBKS Vs RCB – पावरप्ले में RCB – 41/0 ( 6)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले का अच्छा फायदा उठाया है। रावत और फाफ ने बिना विकेट खोए 6 ओवर में टीम का स्कोर 41 रन पहुंचा दिया है। 

Sun, 27 Mar 2022 08:06 PM

IPL 2022 Live: राहुल को मिली पहली सफलता

स्पिनर राहुल चाहर ने युवा बल्लेबाज अनुज रावत को बोल्ड आउट कर दिया है। अनुज 20 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। 

Sun, 27 Mar 2022 08:14 PM

RCB vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 57/1 (9)

रॉयल चैलजर्स बैंगलोर का पहला विकेट गिर गया है। इस समय विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसि क्रीज पर हैं। इन दोनों से टीम बड़ी साझेदारी की उम्मीद कर रही होगी। क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल अभी टीम में नहीं हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 08:19 PM

IPL Live Score: कोहली ने लगाया छक्का

विराट कोहली ने आईपीएल के 15वें सीजन के पहले मैच में बरार के ओवर में छक्का जड़ा है, जोकि उनका इस सीजन का पहला छक्का है। RCB ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। फाफ काफी धीमी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 30 गेंद खेलकर सिर्फ 17 रन बनाए हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 08:28 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score

लिविंगस्टोन के ओवर में आरसीबी के बल्लेबाजों ने 14 रन बटोरे। फाफ ने इस ओवर में छक्का लगाकर अपने ऊपर से दबाव कम किया होगा।

Sun, 27 Mar 2022 08:31 PM

PBKS Vs RCB – फाफ ने लगाई फिफ्टी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसि ने लगातार दो छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की है। उन्होंने 41 गेंद में 51 रन पूरे किए।

Sun, 27 Mar 2022 08:36 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score फाफ और कोहली का तूफानी अंदाज

फाफ और कोहली ने अपने रन बनाने का गियर चेंज कर लिया है और दोनों ही छोर से आरसीबी के बल्लेबाज सिर्फ बाउंड्री में बात कर रहे हैं। फाफ ने 6 गेंद के अंदर ही चार छक्के जड़ दिए हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 08:51 PM

PBKS Vs RCB IPL 2022 live- 16 ओवर के बाद आरसीबी 158/1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसि ने फिफ्टी पूरा करने के बाद से अलग अंदाज में खेल रहे हैं और लगातार ओवरों में चौके छ्क्के लगा रहे हैं। उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और उसके बाद 14 गेंदों में 35 रन बना दिए हैँ।

Sun, 27 Mar 2022 08:57 PM

IPL 2022 PBKS vs RCB – 88 रन बनाकर पवेलियन लौटे फाफ डुप्लेसि

रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान फाफ डुप्लेसि ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। वह 57 गेंद में 88 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अर्शदीप सिंह ने फाफ को पवेलियन भेजा। शाहरुख ने फाफ का कैच पकड़ा। बता दें कि 7 के निजी स्कोर पर शाहरुख ने ही फाफ का कैच छोड़ा था। 

Sun, 27 Mar 2022 09:05 PM

PBKS Vs RCB IPL 2022 live- ओडियन स्मिथ का महंगा ओवर

दिनेश कार्तिक ने पारी के 19वें ओवर में स्मिथ के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में आरसीबी ने 18 रन बटोरे। स्मिथ ने अपने चार ओवर के कोटे में 52 रन लुटाए। 

Sun, 27 Mar 2022 09:10 PM

PBKS Vs RCB IPL 2022 live- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बनाए 205 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। कोहली ने नाबाद 41 रन, फाफ डुप्लेसिन ने 88 रन और कार्तिक ने 14 गेंद में 32 रन बनाए। 

Sun, 27 Mar 2022 09:18 PM

PBKS Vs RCB – रॉयल ने आखिरी 5 ओवर में बटोरे 63 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पारी के आखिरी पांच ओवरों में 63 रन बटोरे हैं। फाफ और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 118 रन की साझेदारी हुई है। इस दौरान फाफ शतक से चूक गए। उन्होंने 57 गेंद में 88 रन बनाए। रॉयल ने आखिरी ओवर में 16 रन बटोरे। 

Sun, 27 Mar 2022 09:31 PM

PBKS vs RCB live: धवन और मयंक ने की पारी की शुरुआत

पंजाब किंग्स को पहले मैच में ही 200 से ऊपर का टारगेट मिला है। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। 

Sun, 27 Mar 2022 09:41 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score धवन और मयंक की अच्छी शुरुआत

मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की पंजाब को अच्छी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर में टीम ने 28 रन बना लिए हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 09:46 PM

PBKS Vs RCB – सिराज का महंगा ओवर

मोहम्मद सिराज के ओवर में पंजाब के बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे है। सिराज के दूसरे ओवर में मयंक ने एक चौका और छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 14 रन बने। 

Sun, 27 Mar 2022 09:57 PM

IPL 2022 Live: कार्तिक ने छोड़ा धवन का कैच

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 22 रन के निजी स्कोर पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का कैच छोड़ दिया है। हालांकि काफी मुश्किल कैच था। पंजाब ने पावरप्ले में 6 ओवर में 64 रन बना लिए हैं। टीम को 84 गेंद में 142 रन और बनाने हैं। मयंक 20 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 10:09 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score मयंक हुए आउट

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। मयंक ने 24 गेंद में 32 रन की पारी खेली। उन्हें हसरंगा ने शाहबाज के हाथों कैच आउट करवाया। मयंक ने अपनी पारी में 2 छक्के और 2 चौके लगाए। 

Sun, 27 Mar 2022 10:21 PM

IPL 2022 PBKS vs RCB

भानुका राजपक्षे ने हसरंगा के दो लगातार गेंदों पर बाउंड्री बटोरी। पंजाब किंग्स की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। धवन 25 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को 60 गेंद में 109 रन चाहिए। 

Sun, 27 Mar 2022 10:27 PM

IPL 2022: पंजाब ने 11वें ओवर में बटोरे 19 रन

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने पारी के 11वें ओवर में 19 रन बटोरे। गेंदबाज आकाश दीप काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने 2 ओवर में 27 रन खर्च कर दिए हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 10:31 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score शिखर धवन का विकेट गिरा

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक अच्छी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 29 गेंद में 43 रन की पारी खेली। इस दौरान धवन ने 5 चौके और एक छक्का लगाया। 

Sun, 27 Mar 2022 10:45 PM

PBKS Vs RCB – हैट्रिक से चूके सिराज

मोहम्मद सिराज ने 14वें ओवर में आकर मैच का रूख पलट दिया है। उन्होंने लगातार गेंदों पर दो विकेट झटककर टीम की मैच में वापसी कराई है। सिराज ने भानुका राजपक्षे और बावा को पवेलियन भेजा। लेकिन वह हैट्रिक से चूक गए।

Sun, 27 Mar 2022 10:57 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी

पंजाब किंग्स की आधी टीम 15वें ओवर में ही पवेलियन लौट चुकी है। लिविंगस्टन के आउट होने के बाद पंजाब की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में सिर्फ 50 रन चाहिए।

Sun, 27 Mar 2022 11:05 PM

PBKS Vs RCB शाहरुख को मिला जीवनदान

अनुज रावत ने शाहरुख खान को जीवनदान दे दिया है। इससे पहले उन्होंने लियाम लिविंस्टोन का शानदार कैच पकड़ा था। 

Sun, 27 Mar 2022 11:10 PM

PBKS Vs RCB Live पंजाब को चाहिए 36 रन

पंजाब को अब अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 36 रन बनाने हैं। 17 ओवर के बाद टीम ने 5 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। शाहरुखा ​खान क्रीज पर मौजूद हैं। 

Sun, 27 Mar 2022 11:16 PM

PBKS Vs RCB Live पंजाब को चाहिए 36 रन

पंजाब को अब अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 36 रन बनाने हैं। 17 ओवर के बाद टीम ने 5 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। शाहरुख ​खान क्रीज पर मौजूद हैं।

Sun, 27 Mar 2022 11:20 PM

IPL 2022: सिराज ने लुटाए 25 रन

मोहम्मद सिराज ने अपने चौथे ओवर में 25 रन लुटाए हैं। उनके इस ओवर में तीन छक्का और एक चौका लगा। 

Sun, 27 Mar 2022 11:28 PM

PBKS Vs RCB Live Cricket Score पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता मैच

पंजाब किंग्स ने जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को छह गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से सर्वाधिक राजपक्षे और धवन ने 43-43 रन बनाए। 

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top